ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक (30) ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान योगेश कुमार पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव का रहने वाला था और वर्तमान में सूरजपुर कस्बे में रह रहा था। बुधवार को पारिवारिक कलह के चलते योगेश ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगा लिया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण हैंगिंग आया है।