फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्मैक तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 35 लाख की स्मैक बरामद

विज्ञापन
पकड़ा गया नशा तस्कर तसव्वर। स्त्रोत पुलिस 
विज्ञापन
- फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट में भी रहा था शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। गंगोह थाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना तसव्वर उर्फ बूढ़ा निवासी गांव बाड़ी माजरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 353 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि आरोपी तसव्वर को बाड़ी माजरा से नकुड़ रोड की तरफ जाते समय पकड़ा गया है, जो पेशेवर तस्कर है और लंबे समय से गंगोह क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करता आ रहा है। पूछताछ में आया कि आरोपी तसव्वर स्मैक बेचने का धंधा करता है, जो स्मैक उससे बरामद हुई है इसे वह अपने भाई से लेकर आया था। वह बरेली की तरफ से स्मैक लेकर आता है। योजना के तहत आरोपियों ने सांतौर से शीतलपुर जाने वाले रास्ते पर 28 जुलाई को फाइनेंस कंपनी के बाइक सवार दो कर्मचारियों से लूट की थी। लूट के बाद आरोपी अलग-अलग हो गए थे। हालांकि तीन आरोपी पहले ही पकड़े चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें