फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होली पर त्वचा और आंखों में परेशानी बढ़ी, दो दिनों में 383 मरीज पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी और विशेष ओपीडी में होली पर 210 और अगले दिन 3421 ने कराया इलाज
विज्ञापन

(फोटो)
- 40 मामले डॉग अटैक के पहुंचे
नोएडा। होली की खुशियों के बीच जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं पर भी खासा दबाव देखने को मिला। होली के दिन सामान्य ओपीडी बंद रहने पर इमरजेंसी और विशेष ओपीडी में मारपीट, सड़क हादसे, डॉग बाइट, प्वाइजनिंग, त्वचा और आंखों में परेशानी को लेकर मरीज पहुंचे। वहीं, त्योहार के अगले दिन मरीजों की संख्या काफी बढ़ी, जिससे ओपीडी के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, होली के दिन करीब 210 मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज कराया। इनमें 17 मरीज सड़क हादसे, 54 मारपीट में हुए घायल, 40 डॉग बाइट, एक प्वाइजनिंग और एक गंभीर मरीज शामिल रहा। वहीं, अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को करीब 3421 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से बड़ी संख्या में मरीजों को त्वचा और आंखों में एलर्जी थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि करीब 155 मरीज आंखों से संबंधित परेशानी लेकर पहुंचे। इनमें से कई लोगों को आंखों में रंग या पानी जाने के कारण परेशानी हो रही थी। हालांकि अधिकतर मामलों में समस्या गंभीर नहीं थी। वहीं, कुछ ने आंखों में जलन, खुजली और पानी आने की शिकायत की। दूसरी ओर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक दुबे ने बताया कि ओपीडी में करीब 228 मरीज स्किन से जुड़ी समस्याएं लेकर आए। उन्हें स्किन एलर्जी, खुजली और रैशेज की शिकायत थी। डॉ. अभिषेक के अनुसार त्वचा शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा है। इसलिए रंग के बाद त्वचा में जलन, खुजली या लाल चकत्ते दिखाई दें तो डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन


होली के दिन भी अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रही। अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है। - डॉ. अजय राणा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें