-फोटो
नोएडा। सेक्टर-58 में उप्र कौशल विकास मिशन का नया प्रशिक्षण केंद्र मंगलवार को शुरू हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा, कौशल विकास वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। युवाओं को केवल डिग्री नहीं बल्कि व्यवहारिक और तकनीकी कौशल से सशक्त करना समय की मांग है। कार्यक्रम में रवि प्रजापति, पुनीत अग्रवाल, हिदायत अली, भाजपा गाजियाबाद के संयोजक निखिल कुमार आदि मौजूद रहे।