नोएडा। सेक्टर-99 में रह रहे लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं। सीवर का पानी नालियां में बह रहा है। इससे परेशानी और बढ़ रही है। आरडब्ल्यूए के महासचिव विनोद अवाना ने बताया कि प्राधिकरण अधिकारी सेक्टर के विकास और सुविधाओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे सेक्टर में संक्रमणफैलने का खतरा सता रहा है। ब्यूरो