सेक्टर-39 कोतवाली प्रभारी अजय चाहर ने बताया कि बच्चा तीन दिन से लापता था। पिता रिंकी दास ने गुमशुदगी की शिकायत दी थी। शनिवार को ग्रामीणों ने खाली प्लॉट के पानी भरे गड्ढे में बच्चे का शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई।
रिंकी दास ने बच्चे की पहचान कर ली। वह 30 मार्च को अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने चंदन के छत से पानी भरे गड्ढे में गिरने की आशंका जताई है। मूलरूप से अलीगढ़ निवासी रिंकी एक निजी कंपनी में दैनिक मजदूरी का काम करता है।