फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकानों के सामने वाहन खड़े कर बेच रहे थे माल, छह व्यापारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन में मांगा जवाब, लाइसेंस और दुकान आवंटन हो सकता है निरस्त
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-88 स्थित फल-सब्जी मंडी में दुकानों के सामने वाहन खड़े कर सीधे माल बेचने वाले छह थोक व्यापारियों को मंडी समिति ने नोटिस जारी किया है। 29 अक्तूबर को जारी नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर लाइसेंस और दुकान का आवंटन निरस्त हो सकता है। मंडी समिति के अधिकारियों के अनुसार, 29 अक्तूबर को निरीक्षण के दौरान कुछ व्यापारी आवंटित दुकानों के सामने वाहन खड़े कर माल बेचते मिले। समिति ने 28 सितंबर को ही निर्देश दिए थे कि वाहनों से माल उतारकर दुकान के माध्यम से ही बिक्री की जाए। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन किया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें