फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निजी कंपनी के नाम पर दुकानों की फर्जी बुकिंग और बिक्री का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मुहर और दस्तावेज से ग्राहकों से ठगी का आरोप
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित निजी कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर दुकानों और कॉमर्शियल यूनिट्स की अनधिकृत बिक्री व बुकिंग करने का मामला सामने आया है। कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार को तरुण कुमार उर्फ हिमांशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी के मुताबिक बुलंदशहर निवासी आरोपी तरुण कुमार पहले कंपनी के लिए कमीशन एजेंट के रूप में दुकानों की बिक्री में समन्वय का काम करता था। उसे कंपनी की ओर से यूनिट बेचने, भुगतान लेने या कोई आधिकारिक दस्तावेज जारी करने का अधिकार नहीं था। इसके बावजूद उसने कंपनी की फर्जी रबर स्टांप, मुहर, लेटरहेड और अधिकृत अधिकारियों के हस्ताक्षर कर ग्राहकों को फर्जी आवंटन पत्र, रसीदें, एग्रीमेंट और अन्य दस्तावेज दिए। साथ ही बुकिंग और बिक्री के नाम पर ग्राहकों से रकम ली। कुछ ग्राहक जब संदिग्ध दस्तावेज लेकर कंपनी कार्यालय पहुंचे, तब प्रबंधन को पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी के दोनों मोबाइल नंबरों पर संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन दोनों बंद मिले। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें