फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला फुटबॉल ट्रायल में छह खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिला खेल कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर और जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त समन्वय से रामाज्ञा स्कूल में जिला स्तरीय फुटबॉल ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर छह खिलाड़ियों का चयन आगामी मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। मंडल स्तरीय ट्रायल 28 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित होगा।

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल खिलाड़ियों के चयन के लिए आयोजित किया गया था। चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव वाजिद अली की देखरेख में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इस दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन का आकलन किया गया। ट्रायल के बाद छह खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों में शैली, दिशु तोमर, आराध्या यादव, रिया सिंह, आध्या शर्मा और आराध्या सिंह शामिल हैं। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 10 अक्टूबर तक जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में किया जाएगा। मंडल स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें