राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर ने जीते 06 पदक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। देहरादून, उत्तराखंड में 11 से 15 जून 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के बाल-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में 32 राज्यों के लगभग 3000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर (14 साल से कम), कैडेट (14-15 साल), जूनियर (16-17 साल), काता और कुमिते वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
सब-जूनियर वर्ग में नोएडा स्टेडियम की दिव्या भट्ट (13 साल, 55 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग में नोएडा स्टेडियम की शगुन (8 साल, 30 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक जीता। कराटे प्लैनेट, गौतम बुद्ध नगर के अभिमन्यु चौधरी (12 साल, 60 किग्रा) ने सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, नोएडा स्टेडियम की अदिति बर्मन (11 साल, 35 किग्रा) ने रजत पदक और दिविशा नंदूरकर (9 साल, काता) ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में कराटे प्लैनेट के हिमांशु भाटी (17 साल, 76 किग्रा) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
यह उपलब्धि गौतम बुद्ध नगर के लिए गर्व का विषय है। इन युवा खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और कौशल से न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की, बल्कि जिले और उत्तर प्रदेश का मान भी बढ़ाया। प्रतियोगिता के आयोजकों और प्रशिक्षकों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौतमबुद्ध नगर कराटे संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी। इस मौके एसोसिएशन के महासचिव कमल थापा, कोषाध्यक्ष बालकिशन गुरुंग आदि मौजूद रहे।
----
रणजीत मिश्रा