फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में 6 खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी में जीते पदक

विज्ञापन
मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। रोहतक में रविवार को तृतीय अखिल भारतीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें नगीना मुक्केबाजी प्रशिक्षण केंद्र के 6 खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर नूंह का मान बढ़ाया। कोच मनोज कुमार ने बताया कि मोहम्मद मुस्तफा अटेरना, हसीन दिहाना, तमन्ना मांडीखेड़ा ने स्वर्ण, आफताब सांठावाड़ी और तरुण सैनी ने रजत एवं तस्लीम मांडीखेड़ा ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब भविष्य में उम्मीद है कि मेवात के खिलाड़ी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले वासियों को नगीना स्थित जिला मुक्केबाजी प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों को तैयारी के लिए भेजना चाहिए। यहां पर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें