फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अचानक तबीयत बिगड़ने से छह माह की बच्ची की मौत

Sat, 27 Sep 2025 09:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर की ग्वार फैक्टरी के समीप सेवा नगर कॉलोनी में छह माह की बच्ची सुनीता की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम जिला नागरिक अस्पताल में कराया गया। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार निवासी अखिलेश और उनकी पत्नी की सबसे छोटी बेटी सुनीता की वीरवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। अखिलेश मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पहले उसे दवाई दिलाई लेकिन रात में हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सुनीता तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसका एक बड़ा भाई और एक बहन है। पुलिस जांच अधिकारी जयवीर ने बताया कि अखिलेश के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और इत्तफाकिया मौत के मामले में कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें