जीएलए विश्वविद्यालय के चयनित छात्र।
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छह छात्र, आदित्य जौहरी, मानवेंद्र सिंह, रितिक, रोहन कुमार, सुषांत मिश्रा और नानक सिंह का चयन देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स कंपनी यूनो मिंडा में हुआ है। छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास से कंपनी अधिकारियों को प्रभावित किया। चयनित छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रयोगात्मक शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण ने उन्हें इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की। विभागाध्यक्ष प्रो. पियूष सिंघल ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और संकाय के समर्पण का परिणाम है। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट एडवाइजर विकास शर्मा ने बताया कि जीएलए लगातार शीर्ष कंपनियों से जुड़कर विद्यार्थियों को उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रहा है। कॉर्पोरेट रिलेशन विभाग के एजीएम राहुल सिंह ने कहा कि जीएलए के छात्र अपनी तैयारी और प्रतिभा से रोजगार की चुनौतियों को अवसर में बदल रहे हैं। संवाद