फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फूलों के बाजूबंद फूलों की माला...

विज्ञापन
ग्वालों के साथ गाय चराने जाते श्रीकृष्ण बलराम के स्वरूप। 
विज्ञापन
मथुरा। चार दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव कंसवध मेला का शुभारंभ बुधवार को विश्राम घाट पर गोचारण लीला के साथ हुआ। सुबह 10 बजे श्री माथुर चतुर्वेदी परिषद के अध्यक्ष राकेश राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी एवं महामंत्री राकेश तिवारी ने आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष शिव कुमार चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, एल्पाइन कमल चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी और मंत्री मनोज पाठक सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। गोचारण लीला के मंचन ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। दोपहर बाद ठाकुरजी की सवारी गली सेठ भीखचंद से घोड़े पर विराजमान होकर गोपाल बाग के लिए रवाना हुई। इसके बाद ठाकुर जी की शोभायात्रा पुनः विश्राम घाट लौटी। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, उमाकांत चतुर्वेदी, मनोज पाठक, श्रीकांत चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी गुडीराम, ध्रुव चतुर्वेदी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें