धनारी। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव मानकपुर की मड़ैया के पास बृहस्पतिवार शाम ईको कार की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में दो कारों में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
हादसे में ईको में सवार राहुल निवासी मोहल्ला गोलागंज थाना बहजोई, नीरज निवासी गांव दुधापुर थाना बहजोई, विक्रम निवासी गांव जरीना थाना इस्लामनगर और कार में सवार पुष्पेंद्र, प्रदीप, रश्मि निवासी कस्बा दहगवा थाना जरीफनगर जिला बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद करीब 15 मिनट तक हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने जाम खुलवाकर सभी घायलों को बहजोई सीएचसी पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ईको कार बबराला की तरफ जा रही थी और कार बहजोई की ओर आ रही थी। रास्ते में धनारी क्षेत्र के मानकपुर की मढ़ैया के पास दोनों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। संवाद