फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह बालिकाएं करेंगी मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व, रायबरेली में दिखाएंगी कबड्डी का दम

विज्ञापन
माही नागर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

- मेरठ में हुए ट्रायल में हुई थी चयनित, 14 नवंबर से शुरू होगी प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता
नोएडा। कबड्डी के मैदान में नोएडा की छह बेटियां प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाने उतरेंगी। 14 नवंबर से रायबरेली में शुरू होने वाली प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर की छह खिलाड़ी मेरठ मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खिलाड़ियों का चयन दो चरणों में हुआ। सबसे पहले पांच नवंबर को सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले की 30 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाली 14 खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए चुना गया। इसके बाद छह नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुआ। इसमें जिले की छह खिलाड़ियों ने मेरठ मंडल की टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन


रेडिंग और डिफेंस की तकनीक पर कर रहीं अभ्यास

प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ी अपनी तकनीक को बेहतर बनाने में जुटी हैं। रेडिंग में बोनस लाइन, हैंड टच और टो टच का अभ्यास किया जा रहा है, जबकि डिफेंस में एंकल होल्ड, थाई होल्ड और चेन टैकल जैसी तकनीकों पर जोर है।
विज्ञापन

कोट- फोटो
रेड के दौरान कमजोर कड़ी पहचानने और सही समय पर टच करके सुरक्षित लौटने का अभ्यास कर रही हूं। - माही नागर, खिलाड़ी
रेडर की चाल समझकर सही समय पर एंकल होल्ड और थाई होल्ड लगाने का अभ्यास कर रही हूं। - साक्षी, खिलाड़ी

मैदान पर फुर्ती बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए तेजी से दिशा बदलने का अभ्यास कर रही हूं। - ज्योति, खिलाड़ी

साथी खिलाड़ियों के साथ चेन डिफेंस और मिलकर रेडर को घेरने की तकनीक पर काम कर रही हूं। - साक्षी, खिलाड़ी

रेड के दौरान बोनस लाइन और हैंड टच की तकनीक पर ध्यान दे रही हूं। टीम के लिए अंक जुटाने का प्रयास है। -रुचिका, खिलाड़ी

दबाव में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने की तैयारी कर रही हूं। - मनीषा, खिलाड़ी

माही नागर

माही नागर

माही नागर

माही नागर

माही नागर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें