फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में बंदरों के उपद्रव से हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
–लाखों रुपये खर्च कर घरों में जाली लगवाने पर मजबूर हैं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर कस्बे में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों का हाल बेहाल है। खुद को सुरक्षित करने के लिए वह लाखों रुपये खर्च कर घरों में लोहे की जाली लगवाने पर मजबूर हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद निकाय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

पिछले कुछ समय में जेवर में बंदरों का उपद्रव काफी बढ़ गया है। बंदर न केवल घरों में घुसकर सामान चुरा रहे हैं, बल्कि राह चलते लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, निवासियों ने अब अपने घरों पर लोहे की जाली लगाना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने बालकनी और खिड़कियों को पूरी तरह से जाल से घेर दिया है, जबकि कुछ लोग छतों पर भी जाली लगवा रहे हैं। इसमें काफी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

-
छतों पर रखे हैं लंगूर के कटआउट
लोगों ने बंदरों से बचाव के लिए घरों की छतों पर लंगूरों के कटआउट लगा रखे हैं। इनकी वजह से बंदर उन घरों में आने से डरते हैं। हालांकि यह तरीका भी पूरी तरह कारगर नहीं है।
विज्ञापन

-
दाऊजी मंदिर में लाए गए दो लंगूर
जेवर के दाऊजी मंदिर में बड़ी संख्या में बंदर इकट्ठा हो जाते हैं। अक्सर बंदर लोगों से पूजा सामग्री छीन लेते हैं। लोगों पर हमले की भी घटनाएं हुईं हैं। समस्या से निपटने के लिए मंदिर परिसर में दो लंगूरों को लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें