ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रयागराज में चल रहे जल सत्याग्रह के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी शनिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देकर ज्ञापन देंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रोबिन नागर और मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर किसान लगातार आंदोलन करते रहे है। दो जुलाई को जल सत्याग्रह आंदोलन किया गया। जिसे प्रशासन ने बल पूर्वक दमनकारी नीति अपनाकर समाप्त कराया जा रहा है। जल सत्याग्रह 2026 प्रयागराज तट के समर्थन में 4 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देकर ज्ञापन दिया जाएगा।