फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर टोल पर होने वाली महापंचायत स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसानों की टोल से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता में आश्वासन मिलने पर जेवर टोल पर महापंचायत को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया गौतमबुद्ध नगर प्रशासन लगातार संगठन के साथ वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा था। शुक्रवार को डीसीपी ग्रेटर नोएडा के कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात की। किसानों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित मांग-पत्र सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, विजय प्रताप, रोहित भाटी, जितेंद्र भाटी समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें