फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बहनें करेंगी भाइयों के माथे पर तिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक, उदया तिथि के अनुसार मनेगा पर्व
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। नवादा गांव स्थित श्री शीतला माता शनि धाम मंदिर के ज्योतिषाचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर दो बजे शुरू होगी। यह 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर भाई दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को यम द्वितीया की तिथि दोपहर दो बजे के बाद शुरू हो रही है। इसलिए 10 नवंबर को भी भाई दूज मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें