फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाइयों को तिलक लगाकर बहनों ने की उनकी सलामती की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह से ही घरों में रही चहलपहल, दूर-दूर से भाइयों के घर बहनों के आने सिलसिला रहा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और स्नेह का पर्व भाई दूज बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास और परंपरा के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियों, बाजारों और घरों में रौनक और उत्साह का माहौल नजर आया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी उपहार देकर इस प्यार भरे रिश्ते को और मजबूत किया।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई, बीटा, गामा, डेल्टा, चाईफाई, पी-थ्री, स्वर्णनगरी, ओमेगा, अल्फा, ओमीक्रॉन आदि और ऐस एस्पायर, ऐस सिटी, गौड़ सिटी एक व दो, एसकेए मेट्रो विले, ग्रीन आर्च, गैलेक्सी रॉयल, गैलेक्सी वेगा, व्हाइट ऑर्किड, संस्कृति विहार, गौड़ सौंदर्यम, कासा ग्रीन्स-1, गौड़ सिटी, पैरामाउंट, पंचशील, आम्रपाली और एल्डिको आदि सोसाइटी आदि में पर्व की विशेष तैयारियाँ देखने को मिलीं। कई सोसाइटियों में सामूहिक पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां परिवारों ने एक साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बहनों ने भाईयों के माथे पर कुंकुम का टीका कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यमुना सिटी क्षेत्र स्थित जेवर में भी सुबह से ही बाजारों में रौनक रही, मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ और घरों में सजी थालियों से पूरा कस्बा उत्सव मय नजर आया। भाइयों ने अपनी बहनों के घर जाकर तिलक करवाया और उपहार देकर स्नेह जताया। जेवर के मुख्य बाजार, चौक और मंडी में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिठाई, सूखे मेवे और उपहार की दुकानों पर दिनभर रौनक रही। बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। रबूपुरा में भी विशेष तैयारी के साथ भाई दूज का पर्व मनाया गया। वहीं घरों में विशेष पकवान बनाकर देवी देवताओं का पूजन किया गया। साथ ही भाई दूज की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें