फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साहब, मेरी बीवी और उसके प्रेमी से बचाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब, मेरी बीवी और उसके प्रेमी से बचाओ
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचकर ऑटो चालक ने लगाई गुहार, कहा- दे रहे हत्या की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ऑटो चालक ने कोतवाली पहुंचकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से अपनी जान को खतरा बताया है। आरोप है कि उसकी पत्नी का प्रेमी आए दिन फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। डर के कारण कई दिनों से ऑटो भी नहीं चला पा रहा है।
विज्ञापन

ऑटो चालक ने लिखित शिकायत देकर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी ऑटो चालक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह दनकौर में ऑटो चलाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करता है। करीब 17 वर्ष पहले शादी हुई है। दंपती के पांच बच्चे हैं। उसकी पत्नी ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में कई वर्ष से नौकरी करती थी। आरोप है कि पत्नी का रबूपुरा निवासी एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग है। कुछ महीने पहले मामले की जानकारी हुई तो पत्नी को नौकरी पर जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर पत्नी और उसका प्रेमी उसकी हत्या करना चाह रहे हैं। ऑटो चालक ने रोते हुए पुलिसकर्मी से गुहार लगाई है कि साहब मुझे मेरी बीवी और उसके प्रेमी से बचा लो। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें