फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 50% विदेशी निवेश लेकर आएगा सिम्पलास्ट समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल के लिए प्लास्टिक मोल्डिंग उत्पाद बनाने की योजना, 70 करोड़ रुपये का होगा निवेश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इटली की कंपनी 50 फीसदी एफडीआई के साथ यमुना सिटी में ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए प्लास्टिक एवं रोटेशनल मोल्डिंग उत्पाद बनाने का प्लांट लगाएगी। करीब 70 करोड़ रुपये का निवेश इस मैन्युफेक्चरिंग प्लांट पर सिम्पलास्ट ग्रुप करेगा। प्रोजेक्ट के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध कराने के लिए यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को आशय पत्र जारी किया। कंपनी को तीन एकड़ भूमि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यमुना प्राधिकरण आवंटित करेगा। सीईओ का कहना है कि वैश्विक विनिर्माण हब के रूप में यमुना सिटी को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। इससे प्रदेश में विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ेगा। परियोजना के तहत उन्नत यूरोपीय तकनीक का हस्तांतरण, आधुनिक उत्पादन प्रणाली, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता नियंत्रण मानकों का अनुपालन और स्थानीय कार्यबल को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाना भी शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें