नोएडा। ककराला गांव में एक महिला की जमीन पर कब्जा करने के लिए मकान तोड़ने का मामला सामने आया है। महिला ने छह लोगों पर मकान तोड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ककराला गांव में रहने वाली सीता ने पुलिस से शिकायत की है कि वह गांव में मकान निर्माण करा रही हैं। आरोप है कि 31 जनवरी को उनकी अनुपस्थिति में बिजेंद्र यादव, विनोद, हेमंत, दीपक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर उनके मकान को तोड़ दिया। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो