फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सिंगला ने संभाला चेयरपर्सन का पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सिंगला को संभाला चेयरपर्सन का कार्यभार
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कर दिया गया था निलंबित
प्रधान सचिव ने कहा कि राजनीति से प्रेरित थी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा के प्रधान सचिव ने नूंह नगरपालिका की चेयरपर्सन सीम सिंगला को बहाल करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने सीमा सिंगला के खिलाफ अब की गई कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जिला उपायुक्त को भी एक पत्र भेजकर सीमा सिंगला को नगरपालिका चेयरपर्सन का कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए थे। वहीं सीमा सिंगला ने नूंह नगरपालिका के चेयरपर्सन का पदभार संभालते हुए कहा कि उनके साथ जो भी हुआ वह राजनीतिक षडयंत्र था, जिसे अब सरकार भी मान गई है। पदभार संभालते ही उन्होंने शहर के विकास को गति देने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 27 मई को गबन के दो मामलों में शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के महानिदेशक समीर पाल सरो ने चेयरपर्सन सीमा सिंगला को निलंबित कर दिया था। उनकी अनुपस्थिति में पालिका के उपप्रधान सद्दाम हुसैन ने कार्यकारी प्रधान के तौर पर एक सप्ताह तक पदभार संभाला। सद्दाम को सीमा का करीबी माना जाता है, इसी वजह से सद्दाम के खिलाफ भी 9 पार्षदों ने अविश्वास जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही 9 में से दो पार्षदों ने फिर से सद्दाम को अपना समर्थन दे दिया जिससे उनकी कुर्सी बची रही।
विज्ञापन

फोटो--फिर से चेयरपर्सन की कुर्सी संभालती सीमा सिंगला, साथ में कार्यकारी चेयरमैन सद्दाम हुसैन एंव अन्य पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें