फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत जयंती आत्म मंथन का समय : गैरोला

Fri, 07 Nov 2025 01:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य जनता और संगठन के सहयोग से ही संभव हुआ है। बीते 25 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष आत्ममंथन और नव संकल्प का समय है। जिसमें हर नागरिक को राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका निभानी होगी।इस अवसर पर देवदत्त शर्मा, प्रतीक कालिया, जयंत शर्मा, मनीष क्षेत्री, अनिता ममगाईं, मनोज ध्यानी, दिनेश सती, बृजेश शर्मा, विकास तेवतिया, इंद्र कुमार गोदवानी, कविता शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें