दर्शन महाविद्यालय मुनि की रेती घाट पर गंगा स्वच्छता का शपथ लेते छात्र और अन्य संस्थाओं के पदाध
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला की ओर से आयोजित स्वच्छ उत्तराखंड, स्वस्थ उत्तराखंड अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। पालिका की ओर से दर्शन महाविद्यालय के समीप छात्रों और रामझूला रेहड़ी यूनियन के साथ मिलकर सफाई की गई। टीम ने करीब पांच क्विंटल से अधिक सूखा कूड़ा एकत्र किया, जिसे खारास्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में भेजा गया। जितेंद्र सिंह सजवाण, आकाश कैंतुरा, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।