नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने वोट चोरी मुद्दे पर बुधवार को सेक्टर-9, 11, झुंडपुरा में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान महासचिव शाहबुद्दीन ने सभी को वोट चोरी मुद्दे की जानकारी देते हुए पंफ्लेट वितरित किए। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस जावेद खान के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान नीरज अवाना, मोहम्मद चांद, सैयद फैजाद, अनिल अवाना, शाहरुख आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो