सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ सितंबर से 15 सितंबर तक प्रदेश स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन, सब जूनियर बालक-बालिका कबड्डी, सब जूनियर बालक, बास्केटबाॅल, जूनियर बालिका फुटबाॅल व पंडित दीदउ सीनियर महिला हाॅकी, पुरुष कुश्ती, बाॅक्सिंग पुरुष और प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल लिया जाएगा। इसमें जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग कर पाएंगे। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हाेगी।