सपा जिला कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के पीडीए जागरूकता कार्यक्रम चुनाव में प्रदेश की बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं पार्टी के विचारों और कार्यक्रमों को आमजन को बताने के लिए अभी से गांवों और चौराहों पर बखान करें।
यह बातें नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहीं। वह रविवार को सपा के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जनता की वाजिब समस्याओं के निदान के लिए आवाज उठाएं और उनके दुख-सुख में शामिल हों, जिससे वह पार्टी से जुट सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में समाज का उत्पीड़न चर्म पर है। पुलिस प्रशासन के लोग सरकार के इशारे पर एक वर्ष विशेष के लोगों में भय का माहौल बनाने के लिए फर्जी केस दर्ज कर फंसा रहे हैं।