डुमरियागंज। मौलाना आजाद पीजी कॉलेज बायताल-कादिराबाद में बीएड प्रशिक्षण-2025 में ऐसे 15 छात्र-छात्राओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। यह सुविधा उन छात्र-छात्राओं के लिए है, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी न हो, उनके माता या पिता जीवित न हो। प्रबंध समिति ने कॉलेज के संस्थापक स्व. कमाल यूसुफ मलिक की तीसरी पुण्यतिथि पर यह निर्णय लिया है। यह जानकारी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अखलाक हुसैन ने देते हुए बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।