फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय भवन निर्माण का थर्ड पार्टी से सत्यापन कराएं : डीएम

Mon, 08 Sep 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर रविवार को शहर के पास पकड़ी जोगिया मार्ग पर निर्माणाधीन जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास कार्यालय भवन और विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था सिडको के सहायक अभियंता अतुल श्रीवास्तव को थर्ड पार्टी से सत्यापन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने एस्टीमेट और नक्शे को भी देखा। कार्यदायी संस्था सिडको के सहायक अभियंता अतुल श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि थर्ड पार्टी सत्यापन कराएं। इसके साथ समय और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। वरना संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें