फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइबेरियन पक्षी आसन पहुंचे, बोटिंग 16 अक्तूबर से

Tue, 14 Oct 2025 02:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
आसन कंजर्वेशन पार्क में नजर आ रहा सुर्खाब पक्षी का झुंड। संवाद
विज्ञापन
उत्तराखंड की पहली रामसर साइट आसन कंजर्वेशन पार्क में साइबेरियन पक्षियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। झील पर बने टापुओं पर रुडी शेलडक (सुर्खाब) के झुंड गुनगुनी धूप के बीच पानी में अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। 16 अक्तूबर से आसन झील को बोटिंग के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में पर्यटक और पक्षियों को निहारने के शौकीन करीब से उनके दीदार कर पाएंगे। आसन कंजर्वेशन पार्क साइबेरियन पक्षियों के लिए मशहूर है। यहां रामसर साइट की जैव विविधता और शांति साइबेरियन पक्षियों को खूब भाती है। यही कारण है करीब 4500 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर साइबेरियन पक्षी आसन झील पहुंचते हैं। अक्तूबर माह से झील में साइबेरियन पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। करीब 141 प्रजातियों के पांच हजार से अधिक पक्षी झील में पहुंचते है।मार्च से पक्षियों के लौटने का सिलसिला शुरू होता है। आसन कंजर्वेशन रिजॉर्ट के प्रबंधक अनिल नौटियाल ने बताया कि 16 अक्तूबर से आसन झील में बोटिंग शुरू हो जाएगी। बोट की मरम्मत और रंग रोगन का कार्य जोरों पर चल रहा है। वन दरोगा और पक्षी अवलोकन विशेषज्ञ प्रदीप सक्सेना ने बताया कि आसन रामसर साइट में साइबेरियन पक्षी के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कई प्रजाति के साइबेरियन पक्षी रामसर साइट पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें