फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर की ओर से नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर दादरी स्थित दुजाना गांव में बैठक आयोजित की गई। श्यामेंद्र नागर को अध्यक्ष, अजब सिंह भाटी व कृष्णजीत सिंह नागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण शर्मा, हेमंत शर्मा, मंगल सिंह व प्रमोद कुमार को उपाध्यक्ष, सचिन शर्मा को कोषाध्यक्ष, निरिमा बिष्ट, नेहा सिंह, सोनू भाटी, सुमित नागर को सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से गाजियाबाद के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार आब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे।