दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के शिव नादर यूनिवर्सिटी के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। घटना के दो माह बाद मृतक के पिता ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कासगंज के भडपुरा गांव में राम प्रकाश परिवार के साथ रहते हैं। 24 मार्च को रात्रि में डेढ़ बजे उनका पुत्र साबित कुमार बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। जब वह शिवनादर यूनिवर्सिटी के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। दो माह बाद बाइक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।