फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कबड्डी में दम दिखाएगी जिले की श्वेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की महिला कबड्डी खिलाड़ी श्वेता का चयन राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप के लिए मेरठ मंडल की टीम में हुआ है। मंडलीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर के साथ मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद और हापुड़ की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर से श्वेता, खुशी कश्यप और मुस्कान ने भी ट्रायल में भाग लिया। श्वेता 19 से 21 नवंबर तक अमरोहा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम की ओर से खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें