ग्रेटर नोएडा। जिले में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय और तहसील न्यायालयों में होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने बताया कि आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ और जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामले और मोटरयान दुर्घटना अधिनियम से जुड़े मामले शामिल होंगे। बिजली और पानी से संबंधित विवाद भी निपटाए जाएंगे। सेवा संबंधी मामलों और वाद-पूर्व विवादों का भी निस्तारण किया जाएगा। आपसी सुलह और समझौते से निपटाए जा सकने वाले अन्य विवाद भी इसमें शामिल होंगे। ब्यूरो