पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट और सोशल मीडिया विषयों पर प्रभावशाली एवं प्रेरणादाई भाषण प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रुति व गायत्री, द्वितीय पुरस्कार रिया व जय गहलोत और तृतीय पुरस्कार सागर को दिया गया। प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार तनु व अंजलि को मिला। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि भाषण केवल शब्दों का मेल नहीं, बल्कि विचारों की उड़ान है। संवाद