फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संजय शास्त्री बने संस्कृत अध्यापक संघ के जिला प्रधान

Fri, 07 Nov 2025 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में संस्कृत अध्यापकों की बैठक के दौरान प्रधान प
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में वीरवार को जिले के संस्कृत अध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य प्रधान सतीश कंबोज, जिला कुरुक्षेत्र के प्रधान पवन भारद्वाज, निवर्तमान प्रधान कृष्ण देव शास्त्री की उपस्थिति में जिले के सभी संस्कृत अध्यापकों ने जिला कार्यकारिणी का चुनाव आम सहमति से संपन्न कराया। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर पवन भारद्वाज, मुख्य अतिथि सतीश कंबोज, अध्यक्षता डॉक्टर कृष्ण देव ने की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडी के संस्कृत अध्यापक संजय कुमार शास्त्री को सर्वसम्मति से जिला प्रधान व राजकीय उच्च विद्यालय डिडवाड़ी से कुसुम लता को महासचिव चुना गया। प्रधान व महासचिव ने भरोसा दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें