फोटो
भाषण में सृष्टि और कविता लेखन में श्रीवंती दास अव्वल
ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सरकारी और सीबीएसई स्कूलों के 130 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह गलगोटियास व यूनिवर्सिटी के सीईओ डाॅ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि यह संवाद मंच छात्रों को नवाचार और रचनात्मकता के लिए प्रेरित करता है। लोक गीत (समूह) में प्रथम डीपीएस नोएडा, द्वितीय वनस्थली पब्लिक स्कूल और तृतीय विश्व भारती स्कूल रहे। लोक नृत्य (समूह) में विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने प्रथम और जीआर ग्लोबल एकेडमी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साइंस मेला में डीएलयूफ़ वर्ल्ड स्कूल के अभय प्रताप सिंह प्रथम रहे। भाषण में सृष्टि (एसिसी कॉन्वेंट) प्रथम, रिद्धि (मयूर स्कूल) द्वितीय और सिया (डीपीएस ग्रेटर नोएडा) तृतीय रहीं। कविता लेखन में श्रीवंती दास (विश्व भारती पब्लिक स्कूल) प्रथम, कृतिका (मयूर स्कूल) द्वितीय और रुमैसा (डीपीएस ग्रेटर नोएडा) तृतीय रहीं। कहानी लेखन में अज़का प्रथम, अरुणिमा (एसिसी कॉन्वेंट) द्वितीय और राइशा (मॉडर्न स्कूल) तृतीय रहीं। पेंटिंग में दीपिका बर्नवाल (गगन पब्लिक स्कूल) प्रथम, अर्णव कुमार (डीएलयूफ़ वर्ल्ड स्कूल) द्वितीय और एंजल शाक्या (मॉडर्न स्कूल) तृतीय रहीं।