ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के 130 मीटर रोड पर हुए सड़क हादसे में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीगढ़ के गजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई गजेंद्र वेल्डिंग के काम पर जाने के लिए सोमवार को बाइक से निकला था। जब वह 130 मीटर रोड पर वेडिंग डॉट के सामने पहुंचा। तभी पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक ने हेलमेट पहना था कि नहीं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो