फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रीराम कॉर्पोरेट क्लब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में चल रहे मानसून कप सीजन-एक के लीग मैच में श्रीराम कॉर्पोरेट क्रिकेट क्लब ने थंडर वॉल्व्स क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। मैच में अंकुर एस तोमर मैन ऑफ द मैच रहे। पहले बल्लेबाजी करने उतरे थंडर वॉल्व्स क्लब ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में श्रीराम कॉर्पोरेट क्लब ने दो विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंकुर ने नाबाद 54 रन और रोहित राय ने 50 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


अंतर स्कूल वॉलीबॉल में एमएच स्कूल रहा अव्वल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गाजियाबाद में आयोजित अंतर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एमएच पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बालिका व बालक वर्ग के अंडर-14 व अंडर-17 कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में आसपास के जिलों से कई स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। गाजियाबाद के निवारी स्थित सुरेवन इंटरनेशनल स्कूल में 11 से 12 सितंबर तक प्रतियोगिता हुई। ग्रेनो के एमएच पब्लिक स्कूल की बालिका व बालक वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया। चारों ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्राचार्या दीप्ति माथुर ने विजेता टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें