यमुना सिटी(संवाद)। जेवर के मंगरौली रोड स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ बाबा जाहरवीर मंदिर में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। 27 जुलाई से 2 अगस्त तक कथा तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालु भागवत कथा के अमृत पान कर सकेंगे। कथा के पहले दिन कथावाचक आचार्य नरेश महाराज के प्रवचन सुनने के लिए मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों ने बताया कि अगले सात दिनों तक रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के समापन के बाद 3 अगस्त को मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।