फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचशील हाईनिश में सामूहिक रुद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाईनिश सोसाइटी में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में शुभ मुहूर्त में वेद मंत्रों और रुद्रपाठ के सस्वर उच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ का जल, दूध, दही, शहद, घी व पंचामृत से अभिषेक किया गया। पूजा के दौरान सोसायटी परिसर शिवमय हो उठा, भक्ति संगीत, भजन और मंत्रोच्चारण से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों व महिलाओं सहित अनेक परिवारों की सहभागिता ने आयोजन को अत्यंत सद्भावना और सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया। संपूर्ण आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था का प्रकटन था, अपितु सोसाइटी में आपसी भाईचारे, सौहार्द व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना भी रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें