फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-34 में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




नोएडा (संवाद)। सेक्टर-34 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित श्रीमद्भागवत के पहले दिन सोमवार को कथा व्यास पूरन चन्द्र पांडेय ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नारद जी ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के माध्यम से श्रीमद्भागवत का ज्ञान देकर मानव जीवन को पवित्र और कल्याणकारी बनाया। कथा वाचक ने गोकर्ण द्वारा अपने भाई धुंधुकारी को कथा श्रवण से मुक्ति दिलाकर बैकुंठ धाम की प्राप्ति कराने का प्रसंग भी सुनाया। इस मौके पर प्रवीन शर्मा, एसके सिंघल, रूप नारायण त्रिपाठी, कर्नल एमके पाण्डेय, जगदीश जोशी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें