ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-7 के लीग मैच में श्रीराम सेना ने डॉमिनेटर्स-11 को 61 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीराम सेना ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट पर 245 रन का स्कोर बनाया। पुष्कर ने 91 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉमिनेटर्स-11 की टीम दस विकेट पर 184 रन ही बना सकी। श्रीराम सेना की ओर से मिस्टर सिंह ने चार विकेट लिए। पुष्कर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।