फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला को घर बुलाकर की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को घर बुलाकर की छेड़छाड़
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में घर में काम करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूलरूप से एटा निवासी महिला ने बताया कि वह वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर में रह रही है। बीते दिनों जेवर निवासी पप्पू ने उसे काम करने के लिए अपने घर पर बुलाया था, जिसके बाद महिला उसके घर पर काम करने लगी। महिला ने बताया कि शनिवार को पप्पू ने उसे काम करने के लिए फोन करके घर बुलाया। जब वह घर पहुंची तो छेड़छाड़ करने लगा। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें