फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-82 ईडब्ल्यूएस पॉकेट-12 में शुक्रवार को श्रीराम कथा की शुरुआत कलश यात्रा से की गई। इसमें 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा सेक्टर-82 और 93 से से होते हुए कथा स्थल पर लौटी। इस दौरान जहां जगह-जगह स्वागत किया गया। कथा व्यास स्वामी पंचमानंद महाराज ने कथा का महत्व बताया। मीडिया प्रभारी देव मणि शुक्ल ने बताया कि श्रीराम कथा प्रतिदिन शाम चार बजे से आठ बजे तक होगी। 4 अक्टूबर को नारद मोह, श्रीराम जन्म और अहिल्या उद्धार की कथा का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, विनय त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश शुक्ला और हरि शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें