फोटो
नोएडा (संवाद)। आईएमएस में बीबीए विभाग की ओर से ट्रेजर हंट प्रतियोगिता हुई। बीबीए प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से हुई प्रतियोगिता ने पूरे कैंपस को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। बीबीए प्रथम सेमेस्टर के विशेष झा, विशेष शर्मा, वंश भारद्वाज और तनिष्क की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। आयुष्मान मिश्रा, हर्ष दुबे और गौरव सिंह की टीम उपविजेता रही। आईएमएस के वॉइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता, महानिदेशक डॉ. विकास धवन, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर माधुरी पाल और शिखा गुप्ता मौजूद रहीं।