नोएडा (संवाद)। सेक्टर-56 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाया गया। बच्चों ने दादा-दादी का स्वागत किया।विद्यालय की प्रिंसिपल उपासना शर्मा ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी का साथ जीवन का प्रभात है। मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा लांबा ने बताया कि किस प्रकार हम अपने दांतों को स्वस्थ रख सकते हैं।